अंतरिक्ष में पहला प्राणी

अंतरिक्ष में पहला प्राणी ➨


अंतरिक्ष में प्राणियों को भेजने का सिलसिला वर्ष 1957 से शुरू हुआ था | उस वर्ष 3 नवम्बर सोवियत रूस ने अपने दुसरे कृत्रिम उपग्रह " स्पुतनिक -2 " में बिठाकर पहली बार एक जीवित प्राणी को अंतरिक्ष में भेजा था | अंतरिक्ष में जाने वाला यह प्राणी लाइका नामक एक कुतिया थी , जिसे एक परिष्कृत लाफ सपोर्ट सिस्टम के साथ अंतरिक्ष में भेजा गया था |

508 किलो वजनी यह कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में अपनी कक्षा  में 18000 मिल प्रतिघंटा की दर से घूमते हुए तक़रीबन पौने दो घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा लगाता था | लाइका के शरीर पर लगे इलेक्ट्रोड के जरिय धरती पर बैठे वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष में परिक्रमा के दौरना उसके शरीर पर होने वाले जैविक प्रभावों के बारे में काफी अहम जानकारी जुटाई , जिससे आगे इंसान को अंतरिक्ष में भजने के अभियान में मदद मिली |

 कुछ दिन पश्चात उसके लाइफ सपोर्ट सिस्टम की बैटरिया नाकाम होने की वजह से अंतरिक्ष की कक्षा में ही उसकी मौत हो गई | रूस ने बाद में कुछ कुत्तो को भी अंतरिक्ष में भेजा | जहां तक इंसान की बात है तो रूस अंतरिक्ष यात्री युरी गागरिन ऐसे पहले इंसान थे , जो 12 अप्रेल 1961 को रुसी अंतरिक्ष यान " वोस्तोक - 1 " के जरीय अंतिरक्ष में पहुचे |

Post a Comment

0 Comments