उन्नीसवी सदी में अमेरिका से शुरू हुआ चलन

उन्नीसवी सदी में अमेरिका से शुरू हुआ चलन ➨


यूँ तो प्राचीन युरोपीय में " मई दिवस " जैसे ख़ास मैको पर खुबसुरत पुरुष व महिलाओं के बिच से प्रतीकात्मक राजा व रानी चुनने की परम्परा थी , लेकिन आधुनिक सौंदर्य स्पर्द्धाओ की शुरुआत अमेरिका में उन्नीसवी सदी में हुई | उस दौर तक सार्वजनिक मंचो पर महिलाओं का प्रदर्शन आम हो  चूका था |

वर्ष 1854 में अमेरिका शोमैन पीटी बार्नम ने पहली बार सौंदर्य आयोजित की थी , लेकिन जनता के विरोध के चलते उनकी यह स्पर्द्धा बंद हो गई | इसके बाद 1880 के दशक में अमेरिका के डेलावेयर में रेहोबोथ समुन्द्र तट पर महिलाओं की एक " बाथिंग ब्यूटी कोंटेस्ट " आयोजित की गई | बीसवी सदी में एसी सौंदर्य स्पर्द्धाओ का व्यापक प्रसार हुआ |

वर्ष 1921 में अटलांटिक सिटी में पहली मिस अमेरिका कांटेस्ट का आयोजन हुआ | जहाँ तक अन्तराष्ट्रीय सौंदर्य स्पर्द्धाओ का सवाल है तो इनका चलन बीसवी सदी के उतरार्द से शुरू हुआ | वर्ष 1951 में एरिक मोर्ले ने यूके में पहली बार " मिस वर्ल्ड " स्पर्द्धा का आयोजन किया था | इसके एक साल बाद अमेरिका में " मिस यूनिवर्स " स्पर्द्धा का आयोजन किया गया | बाद में " मिस इन्टरनेशनल " (1960) व " मिस अर्थ " (2001) जैसी अन्य अन्तरराष्ट्रीय सौंदर्य स्पर्द्धाए अस्तित्व में आई |

Post a Comment

0 Comments