सपने में मिला था सिलाई मशीन की सुई बनाने का आइडिया ➨
आमतौर पर अमेरिका के इलियास होव को सिलाई मशीन का आविष्कारक माना जाता है | हालांकि सिलाई मशीन का विचार बहुत पहले ही जन्म ले चूका था और 1790 से तो कई लोगो ने ऐसी मशीन के डिजाइन और काम करने वाले मॉडल भी पेटेंट कराए | हाँ , यह निर्विवाद तथ्य है की 10 सितंबर 1846 को इलियास होवे अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट पाने वाले पहले व्यक्ति बने थे |
इसमें लॉकस्टिच के साथ ही इस मशीन की कुछ अन्य खुबिया आधुनिक सिलाई मशीन में भी कायम है | इलियास के पारिवारिक इतिहास में दर्ज है की उन्हें सिलाई मशीन में लगने वाली सुई के डिजाईन का आइडिया स्वपन में मिला था | स्वपन में उन्होंने देखा की एक जंगली राजा ने उन्हें सिलाई मशीन बनाने का हुक्म दिया है और नाकाम रहने पर राजा के सैनिक उन्हें भाले से बींधने वाले है |
अचानक इलियास ने देखा कि उन भालो की नोक के पास छेद है | तभी उनकी नींद खुल गई | उस समय सुबह के चार बजे थे | वह तुरंत कार्यशाला पहुचे और उन्होंने नौ बजे तक एसी सुई तैयार कर ली , जिसकी नोक के पास एक छेद था | सिलाई मशीन में एसी ही सुई प्रयुक्त होती है | बरहाल , पेटेंट मिलने के बाद भी इलियास को रौयल्टी के लिए कोर्ट में संधर्ष करना पड़ा | आखिरकार उन्हें इसाक सिंगर से काफी बड़ी रकम मिली , जिससे उनकी सारी कंगाली दूर हो गई |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box