चाँद पर पहुचने का सपना साकार ➨


यूँ  तो इंसान सदियों से चाँद पर पहुचने का ख्वाब देख रहा था , लेकिन उसका यह सपना वर्ष 1969 में 20 जुलाई के दिन साकार हुआ , इस दिन इंसान ने चाँद पर पहली बार कदम रखा था | यह अमेरिका के " अपोलो 11 " मिशन के जरिय संभव हुआ और चाँद पर पहुचने वाले पहले शख्स थे ,

 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रोंग और एडविन एल्ड्रिन | अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 16 जुलाई 1969 को " अपोलो 11 " को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया था , जो चार दिन बाद चंद्रमा की कक्षा में पहुचा | चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में पहुचने के बाद आर्मस्ट्रोंग व एल्ड्रिन  " अपोलो 11 " से जुड़े ईगल नामक ल्यूनर मॉड्यूल में पहुचने , जिसने उन्हें चद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतार दिया |

उन्होंने चद्रमा की सतह पर 21 घंटे 31 मिनट बिताए और इस दौरान उनके एक और सह - अंतरिक्ष यात्री माइकल कोलिन्स कमांड शिप , कोलमंबिया में बैठे चन्द्रमा की कक्षा का चक्कर लगाते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे | तीनो अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा से कुछ चट्टानी पत्थर लेकर पृथ्वी पर वापस लौटे और 24 जुलाई को प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से उतर गए |