युनेरस के दो बड़े चंद्रमा ➨
टाइटेनियम व ओबेरोन हमारे सौरमंडल के सातवे ग्रह युनेरस के सर्वप्रथम खोजे गए दो चंद्रमा (उपग्रह) है , जिनकी खोज 11 जनवरी 1787 को जर्मनी खगोलविज्ञानी विलियम हर्शले ने की थी | इसके छ: साल पहले विलियम हर्शले ने ही युरेनस ग्रह को भी खोजा था | टाइटेनियम व ओबेरोन आकर के हिसाब से युरेनस के दो सबसे बड़े चंद्रमा भी है ,
जिनका औसत व्यास क्रमश: 998.2 मिल (1610किमी) व 942 मील (1580किमी) है | ये दोनों युरेनस से क्रमस: 436,300 किमी व 583,500 किमी दूर स्थित कक्षा में रहते हुए इस ग्रह की परिक्रमा लगाते है | इनकी खोज जरुर अठारहवी सदी में हुई थी , लेकिन इनका नामकरण उन्नीसवी सदी के म्ध्यार्द्ध के बाद वर्ष 1852 में ही हो सका | इसके एक साल अफ्ले युरेनस के दो और उपग्रहों की खोज हो चुकी थी |
इनका विलियम हर्शले के पुत्र जौन सर्शले ने शेक्सपियर की रचना " ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम " में वर्णित परीलोक की रानी " टाइटेनियम " व राजा " ओबेरौन " जैसे प्रमुख किरदारों के आधार पर किया था | जनवरी 1986 में " वॉयजर 2 " नामक अंतरिक्ष यान ने युरेनस के नजदीक से गुजरते हुए इन उपग्रहों की अनेक तस्वीरे खिची , जिससे इनके बारे में कई अहम जानकारियाँ मिली |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box