चीन से सुरु हुआ था इस्त्री करने का चलन

चीन से सुरु हुआ था इस्त्री करने का चलन ➨


इंसान काफी पहले से कपड़ो की सलवटे मिटाने के लिए इस्त्री का प्रयोग करता चला  आ रहा है | ईसा पूर्व एक सदी पहले चीन के लोगो द्वारा धातु के चपटे बर्तन में गर्म पानी भरकर इस्त्री की तरह इस्तेंमाल करने के सबूत मिलते है | सत्रहवी सदी से इस्त्री के लिए ठोस धातुओ का इस्तेमाल किया जाने लगा |

 ये तिकोने आकार की धातु की मोटी पट्टी होती थी , जिसमे हत्था लगा होता था और और जिसे आग पर गर्म किया जाता था | बाद में बक्सेनुमा इस्त्री की ईजाद हुई , जिसे तपाने के लिए भीतर गर्म कोयला भरा जाता था | आज भी कई जगहों पर इस तरह की इस्त्री का इस्तेमाल देखने को मिलता है | जहा तक इलेक्ट्रिक आयरन की बात है तो इसे वर्ष 1882 में न्युयॉर्क के हेनरी सिले द्वारा ईजाद किया गया था |

उसी वर्ष 6 जून को अमेरिका से उन्हें इसका पेटेंट हासिल हुआ | उन्नीसवी - बीसवी सदी के मध्य ऐसे आयरन भी अस्तीत्व में आए , जीन्हें केरोसिन , इथेनोल , प्राकृतिक गैस , कार्बाइड गैस या गैसोलीन जैसे ईंधनो के जरिय गर्म किया जाता था | हालंकि इनमे आग पकड़ने का जोखिम होता था , लेकिन फिर भी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के ग्रामीण इलाको में इनकी खूब बिक्री हुई | 

Post a Comment

0 Comments