राईट बंधुओ से आठ बरस पहले विमान उड़ाया एक भारतीय ने➠
पहली हवाई यात्रा करने वाले ऑरविले राईट का जन्म 19 अगस्त , 1871 को हुआ था | उन्होंने अपने बड़े भाई विल्बर के साथ मिलकर हवा से भारी पहला विमान बनाकर और उड़ाकर दिखाया था | यह मानव युक्त विमान था | इसे 17 दिसंम्बर 1903 को ऑरविले ने 120 फुट तक उड़ाया था |
वैसे , विमान बनाने के दावे इसके काफी पहले से हो रहे है | शिवकर बापूजी तलपड़े के बारे में मना जाता है की उन्होंने अमेरिकी राईट बंधुओ की उड़ान से आठ बरस पहले , 1895 में डेढ़ हजार फुट की उचाई पर अपना बनाया विमान उड़ाया था | हालाँकि यह मानव रहित उड़ान थी | लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के समाचार पत्र " कसरी " में इसकी रपट प्रकाशित हुई थी ,
जिसने उल्लेख था की तलपडे ने महादेव गोविन्द रानाडे और महाराज सयाजीराव गायकवाड तृतीय सहित एक बड़ी भीड़ के सामने मुंबई के चौपाटी बिच पर यह कारनाम दिखाया था | 1864 में मुंबई के चिराबाजार इलाके में जन्मे शिवकर संस्कृत अध्येता थे , जिन्होंने वैदिक तकिनिक के आधार पर अपना " मरुतशक्ति " एयरक्राफ्ट बनाया था | अपनी युवावस्था में वह महर्षि भारद्वाज द्वारा व्याख्यायित " वैमानिकी शास्त्री " से आकर्षित हुए थे | इस उपलब्धी में बावजूद बिर्टिश राज ने उनकी राह में अडंगे लगाए , जिसके करण उन्हें अपने शोध के लिए मदद मिलनी बंद हो गई | 1916 में इस वैदिक वैज्ञानिक का निधन हो गया |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box