रूस अमेरिका का एक संयुक्त एतिहासिक अंतरिक्ष मिशन ➨



एसटीएस- 71 रूस व अमेरिका का एक संयुक्त अंतरिक्ष मिशन था , जिसके जरीये पहली बार रुसी अंतरिक्ष स्टेशन " मीर " से जुड़ने के लिए एक अंतरिक्ष यान भेजा था | यह अंतरिक्ष यान था " अटलांटिस " जिसे 27 जून 1995 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था | इस मिशन के तहत " मीर " स्टेशन पर रिलीफ क्रू के रूप में अनातोली सोलोव्येव तथा निकोलई बुदारिन को भेजा गया था |

यह यान दो दिन बाद यानी 29 जून को जाकर मीर स्टेशन से जुड़ गया | इस जुड़ाव के साथ ही यह अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद सबसे बड़ा कृत्रिम निकाय बन गया , जिसका कुल द्रव्यमान तकरीबन 225 टन  था  और जो पृथ्वी से लगभग 218 नॉटिकल मिल की उचाई पर चक्कर लगा रह था | यह तक़रीबन पांच दिनों था " मीर " स्टेशन से जुड़ा रहा | इस दौरान स्पस शटल और स्टेशन के बिच अंतरिक्ष की कक्षा में पहली बार क्रू मेंबर्स व वैज्ञानिक प्रयोग से जुडी सामग्री व सैंपल्स का आदान- प्रदान हुआ |

इन पांच दिनों में अंतरिक्ष विज्ञानियों ने इस स्पसलैब में लाइफ साइंस से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयोग को अंजाम दिया | 4 जुलाई को " अटलांटिक "  यान " मिर " स्टेशन से अलग हुआ और 7  जुलाई  1995 को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर उतर गया |