इंसान को चाँद तक पहुचाने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन

इंसान को चाँद तक पहुचाने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन ➨


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चलाए गए " अपोलो मिशन " की श्रंखला में " अपोलो - 8 " ऐसा पहला मिशन था , जिसके जरिए पहली बार इंसान को चन्द्रमा की कक्षा तक सफलतापूर्वक पहुचाया गया था | " अपोलो -8 " अंतरिक्ष यान को 21 दिसंम्बर 1968 को अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह तक़रीबन 8 बजे लॉन्च किया गया था |

इस अंतरिक्ष यान में तीन अन्तिरिक्ष यात्री फ्रेंक बोरमेन , जेम्स लौवेल ( जूनियर ) और विलियम एंडर्स सवार थे | क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में पहुचा , जहा यह 16 घंटे से ज्यादा समय तक रहा और इस दौरान इसने चाँद के दस चक्कर लगाए | यहाँ से इन अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा व पृथ्वी की कई अद्भुद तस्वीरे ली | वैसे यह मिशन कई और मायनों में भी अनूठा था |

इसके जरीये इंसान पहली बार पृथ्वी के गुरुत्वाकर्ष क्षेत्र के बाहर पहुचा व चाँद के गुरुत्व क्षेत्र में आया | इतना ही नहीं ," अपोलो -8 " के मुसाफिर ऐसे पहले इंसान थे , जिन्होंने अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी का समग्र नजारा लेने के अलावा चाँद की पार्श्व सतह भी देखी | क्रिसमस की सुबह " अपोलो -8 " ने पृथ्वी की ओर अपनी वापसी यात्रा शुरू की और 27 दिसंम्बर की सुबह तकरीबन 11 बजे यह प्रसान्त महासागर में सुरक्षित रूप से उतरा गया | 

Post a Comment

0 Comments