चार दशक पूर्व प्रक्षेपित दुनिया के पहला अंतरिक्ष स्टेशन ➨
साल्युत 1 दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्टेशन था , जिसे 19 अप्रेल 1971 को सोवियत रुस ने बैकोनुर मौस्मोड्रोम से त्रि-स्तरीय प्रोटोन रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था | तक़रीबन बीस टन वजनी यह बेलनाकार स्टेश 12 मीटर लम्बा था और इसकी अधिकतम चौड़ाई 4.25 मीटर तक थी | सिंगल डॉकिंग पोर्ट वाला यह स्टेशन तीन कार्यशील खंडो में विभाजित था |
इसे भेजने का मुख्य मकसद लम्बी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा में इंसान के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावो का अध्ययन करना और अंतरिक्ष से पृथवी की तस्वीरे लेना था | इसके प्रक्षेपण के तीन दिन बाद यानी 22 अप्रेल 1971 को "सोयुज 10 " के जरिये तीन अंतरिक्ष यात्रियों का पहला र्करु इस अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा गया , लेकिन इसकी डॉकिंग प्रणाली में खराबी आने की वजह से अंतरिक्ष यात्री स्टेशन पर उतरने में नाकम रहे | इसके बाद " सोयुज 11 " जे जरीये 6 जून 1971 को दुसरा र्कु इस स्टेशन पर भेजा गया ,
जिसने इस पर 23 दिन तक रहते हुए अनेक वैज्ञानिक परीक्षणों को अंजाम दिया | दुर्भाग्य से 29 जून को वापसी यात्रा के दौरान " सोयुज 11 " का एक दबाव को संतुलित रखने वाला वॉल्व रास्ते में समय से पहले खुल गया . जिससे इसमें सवार तीनो अंतरिक्ष यात्री मारे गए | इसके तुरंत बाद " साल्युत 1 " से जुड़े बाकी , मिशन रदद् कर देए गए |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box