अठारहवी सदी में खोजी गई एक सर्पिलाकार आकशगंगा

अठारहवी सदी में खोजी गई एक सर्पिलाकार आकशगंगा ➨


व्हर्लपूल गैलेक्सी को " मेजियर 51ए " या " एनजीसी 5194 " के नाम से  भी जाना जाता है | केंस वेनाटीसी तारामंडल में मौजूद यह सर्पिलाकार आकाशगंगा हमारी आकाशगंगा हमारी आकाशगंगा से तक़रीबन 2 करोड़ 30 लाख प्रकाश वर्ष दूर है | अंतरिक्ष  में इसकी एक और साथी आकाशगंगा है , जिसे एनजीसी 5195 से नाम जाना जाता है |

व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज वर्ष 13 अक्टूम्बर 1773 को फ्रांसीसी खगोलविज्ञानी चार्ल्स मेसियर ने की थी , जिसे उन्हें एम51 नाम दिया , जबकि इसकी साथी आकशगंगा को 1781 में पियरे मेचेन द्वारा खोजा गया था | इन दोनों का गुरुत्व बल एक- दुसरे को प्रभावित करता है | इससे खगोलविज्ञानीयो को भी यह अध्ययन करने का मौका मिलता है कि जब दो आकाशगंगा आपस में टकराती है तो क्या होता है |

खगोलविज्ञानीयो ने व्हर्लपूल गैलेक्सी का आकार तक़रीबन 38,000 प्रकाश वर्ष माप है | आप इसे किसी अच्छे दूरबीन या छोटे-से दूरदर्शी की मदद से आसानी से देख सकते है | हालाँकि इसकी सर्पिलाकार सरंचना और साथी आकाशगंगा एनजीसी 5195 को किसी बड़े दूरदर्शी की मदद से ही देखा जा सकता है | 

Post a Comment

0 Comments